अमित शर्मा ने थत्यूड़ के नए थाना अध्यक्ष का  पदभार संभाला।

अमित शर्मा ने थत्यूड़ के नए थाना अध्यक्ष का  पदभार संभाला।

उत्तराखंड (थत्यूड़) बुधवार, 03 जुलाई 2024

अमित शर्मा ने थत्यूड़ के नए थाना अध्यक्ष ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण कानून व्यवस्था व आम जनता में सुरक्षा की भावना पर जोर। थाना थत्यूड़ में नए थाना अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया। अपने पहले ही दिन, उन्होंने अपराध नियंत्रण और जनसेवा को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई।

नए थाना अध्यक्ष अमित शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सीजन को देखते हुए क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। स्थानीय नागरिकों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ काम करने की हिदायत दी।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। हम सभी प्रकार के अपराधों पर कड़ी नजर रखेंगे और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।

थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने आगे कहा कि वे सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देंगे और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने जनता से अपील कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *