उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट और होटलोंं के मालिकों को अपने नाम का बोर्ड लगाना अनिवार्य ।

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट और होटलोंं के मालिकों को अपने नाम का बोर्ड लगाना अनिवार्य ।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 19 जुलाई 2024

अब उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तरह कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट और होटलोंं के मालिकों को अपने नाम के साथ बोर्ड लगाना होगा। हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट मालिकों से इस आदेश का पालन करने को कहा है।

हरिद्वार के एसएसपी  डोबाल ने बताया, “कांवड़ की तैयारियों के संबंध में जो होटल, ढाबे, रेस्तरां और कांवड़ मार्ग पर जो रेड़ी-पटरी वाले हैं उन्हें हमारे द्वारा सामान्य निर्देश दिया गया है कि वे अपनी दुकानों पर मालिक का नाम लिखेंगे और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ हम कानूनी कार्रवाई करेंगे… कई बार इसके कारण विवाद की स्थिति उतपन्न होती है, इसलिए हमारे द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांवड़ यात्रा पर डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा था कि सारे कांवड़ मार्ग पर पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। कांवड़ समितियों, होटल-ढाबों वालों से बातचीत की जा रही है और यह निर्धारित किया जा रहा है कि जितने होटल-ढाबे हैं, सभी साफ-सफाई रखें, रेट लिस्ट लगाएं…होटल-ढाबे मालिकों का नाम लिखा जाए…सभी को इस बारे में बताया गया है और सभी लोग इससे सहमत हैं। अनिवार्य रूप से सभी को यह करना है…कांवड़ के शिविरों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *