टिहरी जिले के ग्राम तौली मकान गिरने से मां और बेटी कि मलबे में दबने से मृत्यु।

टिहरी जिले के ग्राम तौली मकान गिरने से मां और बेटी कि मलबे में दबने से मृत्यु।

उत्तराखंड (टिहरी) शनिवार, 27 जुलाई 2024

लगातार बारिश से नदी नाले पूरे उफान पर हैं। मसूलाधार बारिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच उत्तराखंड के टिहरी से एक दुखद खबर सामने आई है। टिहरी में एक मकान ढहने से मां और बेटी की मौत हो गई है। दोनों के शव मलबे के नीचे दबे थे। कई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया।

आपदा कंट्रोल रूम में रात 3 बजे टिहरी जिले के घनसाली के ग्राम तौली में करीब 1:30 बजे एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने की सूचना मिली। मकान में महिला सरिता देवी और उसकी बेटी अंकिता (15) के दबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने दोनों शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

एसडीएम घनसाली अपूर्वा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए है। परिवार के दो लोग सुरक्षित है। एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोंट आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

बालगंगा नदी के उफान से 3 दुकानें नदी में समा गई हैं। बालगंगा नदी के उफान से खेती खलिहानों के साथ ही पुल ओर संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारिश के कहर से समूची बाल गंगा घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सरकारी अमला निरीक्षण करने को मौके पर पहुंच चुका है, और नुकसान का जायजा ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *