दिल्ली से देहरादून घूमने के लिये आये सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट युवक बहे।

दिल्ली से देहरादून घूमने के लिये आये सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट युवक बहे।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 01 अगस्त 2024

सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर 02 युवक नदी में बह गये हैं। उक्त सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तथा एस०डी०आर०एफ० की टीम मौके पर पहुँची तथा नदी में बहे युवकों की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया गया। घटना स्थल से 300 से 400 मीटर आगे पुलिस टीम द्वारा नदी में बहे दोनो युवकों के शव बरामद किये गये, जिनकी शिनाख्त 1- इंद्रपाल पुत्र राम सुख निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली उम्र 35 वर्ष 2-भूपिंदर राणा पुत्र लालसिंह राणा निवासी अमन विहार, सुल्तानपुरी, दिल्ली, उम्र 36 वर्ष के रूप मे हुई।

दोनो युवक अपने अन्य मित्रों के साथ दिल्ली से देहरादून घूमने के लिये आये थे तथा आज सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान उनके से एक युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया, जिसे बचाने के लिये उसके दो अन्य साथियों ने नदी में छलांग लगा दी, परन्तु नदी का बहाव तेज होने के कारण उनमें से 02 युवक नदी के तेज बहाव में बह गये तथा 01 युवक को मौके पर मौजूद लोगों द्वारा नदी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस द्वारा दोनो मृतकों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु शवों को मोर्चरी भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *