अखिल भारतीय कश्यप महासंघ पंजीकृत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया की चुनाव हेतु 9 व 10 नवंबर 2024 तिथि घोषित की गई।

अखिल भारतीय कश्यप महासंघ पंजीकृत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया की चुनाव हेतु 9 व 10 नवंबर 2024 तिथि घोषित की गई।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 18 अगस्त 2024

अखिल भारतीय कश्यप महासंघ (पंजी0) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उत्तराखंड प्रांत के जनपद देहरादून स्थित मकान नंबर 130ए राम विहार निकट बल्लूपुर चौक पर श्री राम सिंह कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में अखिल भारतीय कश्यप महासंघ के निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में संस्था के आय व्यय का विवरण राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में महासंघ के चुनाव हेतु न्यायमूर्ति सी0 एल0 मेश्राम पुणे, को मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया गया तथा इस कार्य में उनका सहयोग करने हेतु श्री कृत राम वर्मा, श्री विनोद कश्यप,श्री अवनीश कश्यप एवं श्री सुभाष कश्यप को नामित किया गया। महासंघ के चुनाव हेतु 9 व 10 नवंबर 2024 तिथि नियत की गई।

बैठक में श्री राजाराम कश्यप, श्री कांतिलाल लकारिया,श्री राजाराम गोड, श्रीमती मीरा रायकवार,श्री राज वीर कश्यप, श्री लीला पत कश्यप,आदि कश्यप समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।

बैठक श्री नीरज कश्यप के आवास पर समन्वय हुआ।श्री नीरज कश्यप का इस अवसर पर विशेष सहयोग रहा देवभूमि उत्तराखण्ड प्रदेश देहरादून आगमन पर नीरज कुमार कश्यप ने भारतवर्ष के प्रांतों से आए सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *