सम्पत्ति हड़पने के शक में चाचाओं ने मिलकर अपने सगे भतीजे को मार डाला।

सम्पत्ति हड़पने के शक में चाचाओं ने मिलकर अपने सगे भतीजे को मार डाला।

उत्तराखंड (नानकमत्ता) रविवार, 25 अगस्त 2024

नानकमत्ता के गांव चैतुआखेड़ा में सम्पत्ति हड़पने के शक में दो चाचा ने मिल कर देर रात एक भतीजे को काटने के साथ दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर रात में ही दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चैतुआखेड़ा निवासी स्वरूप सिंह का बेटा 22 वर्षीय बलविंदर सिंह और 16 वर्षीय बंटी घर पर सो रहे थे। घर में बलविंदर की पत्नी, उसका एक साल का बच्चा, बलविंदर की बहन व पिता घर पर थे। बंटी ने बताया कि आधी रात को उसके दो चाचा मलकीत सिंह व मिल्खा सिंह उर्फ मिला घर में घुस आए। उन्होंने तेज धारदार हथियार से बलविंदर और उस पर वार करने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर दोनों चाचा भाग गए। परिवार के लोग दोनों को उप जिला अस्पताल खटीमा ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने बलविंदर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल बंटी को हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया गया। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *