एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि मौलवी बच्चियों के साथ काफी समय से यौन शोषण कर रहा था।

एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि मौलवी बच्चियों के साथ काफी समय से यौन शोषण कर रहा था।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 27 अगस्त 2024

उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मौलवी के यौन शोषण का शिकार बच्चियों के परिजनों से मुलाकात की। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया. साथ उन्होंने कहा कि आरोपी से सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। बीती 17 अगस्त को रुद्रपुर कोतवाली में महिला ने तहरीर दी कि पीलीभीत का रहने वाला शब्बीर रजा मौलवी है, जो रुद्रपुर के मलशी गांव में अवैध रूप से मदरसा चलता है। मदरसे में मौलबी दिनी उर्दु की तालीम देता है। स्कूल के बाद गांव के कुछ बच्चे उर्दु की तालीम लेने मदरसे में जाते है।

मौलवी कुछ घंटे तालीम देने के बाद बड़े बच्चों को तो घर भेज देता है, लेकिन छोटे बच्चों के साथ कमरे में गंदा काम करता है। आरोप है कि मौलवी कमरे में बच्चियों को अश्लील वीडियो भी दिखाता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि आरोप। मौलवी जिन्न का डर दिखाकर बच्चियों के साथ यौन शोषण करता है। जिले के एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि मौलवी बच्चियों के साथ काफी समय से यौन शोषण कर रहा था। एक बच्ची के परिवार की शिकायत पर मामला उजागर हुआ है। अभी तक कई पीड़ित बच्चियों के यौन शोषण की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *