पुलिस अधीक्षक चमोली की संवेदनशीलता से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक चमोली की संवेदनशीलता से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक चमोली की संवेदनशीलता और चमोली पुलिस की तत्काल कार्यवाही से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वादी द्वारा कोतवाली चमोली पर आकर सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष के साथ विनय पुत्र सन्तू लाल निवासी ग्राम मजोठी चमोली उम्र 20 वर्ष ने जून माह में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया है व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार द्वारा नाबालिग लड़की के साथ हुए इस अपराध को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली को अतिशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। साथ ही नाबालिग के साथ हुए इस घिनौने अपराध को लेकर स्पष्ट संदेश था कि आरोपी की गिरफ्तारी में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी व अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए विशेष प्रयास शुरू किए। अभियुक्त विनय को कोठियालसैंण से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर अभियोग में धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

चमोली पुलिस की यह तेजी से और प्रभावी कार्रवाई पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास को मजबूत करती है। इससे यह संदेश भी जाता है कि ऐसे जघन्य अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *