श्रीमती जसबीर कौर को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उत्तराखंड राज्य के लिए एक्सपर्ट पैनल सदस्य में शामिल किया।

श्रीमती जसबीर कौर को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उत्तराखंड राज्य के लिए एक्सपर्ट पैनल सदस्य में शामिल किया।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024

देहरादून की गुरसिख एजुकेशन सोसाइटी की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्रीमती जसबीर कौर को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उत्तराखंड राज्य के लिए एक्सपर्ट पैनल सदस्य मनोनीत किया गया है । इस बाबत भारत सरकार में अनु सचिव श्री राजीव मोहन द्वारा जारी आदेश की कॉपी सौंपते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय एक्सपर्ट पैनल सदस्य सरदार गुरदीप सिंह सहोता ने श्री कौर को बधाई देते हुए भविष्ये में सिक्ख समुदाय के निर्बल वर्ग के उत्थान एवं उज्वल भविष्य की कामना की ।

गुरसिख एजुकेशन सोसाइटी जिसका केन्द्रीय कार्यालय रेसकोर्स देहरादून में है और पिछले १४ वर्षों से समाज के निर्बल वर्ग के परिवारों के उत्थान हेतु कार्यरत है और राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों बार पुस्कृत किया जा चूका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *