नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं संग किया नामांकन।

नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं संग किया नामांकन।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 27 मार्च 2024

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने भी बुधवार को नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा भी मौजूद रहे।

नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने बुधवार को रुद्रपुर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर नामांकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन करने के दौरान विक्ट्री का साइन दिखाया। इसके बाद अजय भट्ट रुद्रपुर के गांधी पार्क में शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

जनसभा के लिए पार्क में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है। बता दें नामांकन करने से पहले अजय भट्ट ने अपने आवास के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में परिवार सहित पहुंचकर पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *