नांमाकन के अंतिम दिवस में आज 05 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन प्रस्तुत किये।

नांमाकन के अंतिम दिवस में आज 05 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन प्रस्तुत किये।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 27 मार्च 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु नामांकन प्रक्रिया में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी कोर्ट कक्ष /नामांकन कक्ष में माननीय सामान्य प्रेक्षक टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र कुजीं लाल मीना की उपस्थिति में रिटर्निंग अधिकारी-01 टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र/जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के सम्मुख 05 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये गए। टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किये गए हैं। नांमाकन के अंतिम दिवस में आज 05 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन प्रस्तुत किये गए।

आज प्रातः 11 बजे से नामांकन प्रकिया शुरू हुई अपराह्न 03 बजे तक चली 05 प्रत्याशी भारतीय राष्ट्रीय एकता दल से बृजभूषण करनवाल, निर्दलीय प्रत्याशी, सरदारखान, विपिन कुमार अग्रवाल, प्रेमदत्त सेमवाल, सुदेश तोमर द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की 28 मार्च 2024 (गुरूवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 (शनिवार), मतदान की तिथि 19 अपै्रल 2024 (शुक्रवार), मतगणना की तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार) तथा 06 जून 2024 (गुरूवार) को निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *