शारदीय नवरात्रि 2024 की चतुर्थ नवरात्रि मां कुष्मांडा देवी को समर्पित प्रतिमायन चौक कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया।

शारदीय नवरात्रि 2024 की चतुर्थ नवरात्रि मां कुष्मांडा देवी को समर्पित प्रतिमायन चौक कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 06 अक्टूबर 2024

प्रतिमायन चौक कालोनी में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत शारदीय नवरात्रि 2024 की चतुर्थ नवरात्रि मां कुष्मांडा देवी को समर्पित आज कालोनी की लेन नं० 3 में कालोनी के निवासियों द्वारा सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक श्रम दान किया गया।

इस दौरान खाली भूखण्डों जिनका उपयोग गाड़ियों की पार्किंग, समय- समय पर उत्सवों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जाता है, सड़क किनारे वृक्षों की छंटाई, सड़क किनारे एवं खाली भूखण्ड में उगी बेतरतीब घास व झाड़ियों का कटान एवं गंदगी की साफ-सफाई की गई। खाली भूखण्डों के पास जहां नव निर्मित सीसी सड़क की सतह ऊंची एवं खाली भूखण्ड की सतह की सड़क की तुलना में काफी नीचे है,वहां पर सड़क के दोनों किनारों को गाड़ियों की आवाजाही क्षतिग्रस्त होने से बचाने हेतु सड़क के किनारों पर दो फुट कच्ची मिट्टी, कंकड़, रोड़ी-पत्थर डालकर सड़क को सुरक्षित एवं गाड़ियों की भूखण्डों में गाड़ियों की पार्किंग के लिए आवाजाही हेतु सुगम बनाया गया।

श्रमदान में कालोनी निवासी नरेश चन्द्र कुलाश्री, प्रदीप कुमार शुक्ला, जयपाल सिंह रावत, वीपीएस रावत, अरविन्द बहुगुणा एवं अर्जुन सिंह राणा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *