गढ़ी केंट के टपकेश्वर क्षेत्र में सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने के मद्देनजर व्यापक स्तर पर चिह्नीकरण की कार्यवाही की।

गढ़ी केंट के टपकेश्वर क्षेत्र में सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने के मद्देनजर व्यापक स्तर पर चिह्नीकरण की कार्यवाही की।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 08 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में आज एसडीएम न्याय हरि गिरि और केंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ने गढ़ी केंट के टपकेश्वर क्षेत्र में सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने के मद्देनजर व्यापक स्तर पर चिह्नीकरण की कार्यवाही की।

चिन्हीकरण की कार्यवाही टपकेश्वर मंदिर से गढ़ी कैंट चौक तक की गई।जहां आज दूसरे दिन कुल 71 भवनों/प्रतिष्ठानो को चिन्हित किया गया।सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।साथ ही समस्त चिन्हित अतिक्रमित भवन/प्रतिष्ठान स्वामियों को सड़क पर किये गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम न्याय हरिगिरि ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।इसके क्रम में सड़क पर भवन और प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा किये गए अतिक्रमण को चिन्हित किया जा रहा है।इसके उपरांत समस्त चिन्हित स्वामियों को नोटिस भेजा जाएगा।नोटिस के पश्चयात सड़क पर किये गए अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस अवसर पर सीईओ कैंट बोर्ड हरेन्द्र सिंह,राजस्व विभाग ,सिंचाई विभाग,पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *