महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महानवमी नवरात्रि की शुभ अवसर पर  501कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गे का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महानवमी नवरात्रि की शुभ अवसर पर  501कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गे का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024

भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के संकल्प के अनुसार महानवमी नवरात्रि की शुभ अवसर पर राजेंद्र नगर में 501कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गे का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हो कहां की आज महानवमी के शुभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री गणेश जोशी जी के नेतृत्व में यह शुभ कार्य होने जा रहा है महानगर देहरादून के द्वारा नवरात्रि के नौ दिनों को मिलाकर हमने आज संकल्प के अनुसार 5100 कन्याओं का विधिवत पूजन कर चुके हैं आज के दिन मां सिद्ध रात्रि सिद्धेश्वरी देवी के रूप में दुर्गा के स्वरूप की पूजा कर सभी कन्याओं का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन करते हुए पूजन किया गया। मां दुर्गा सबकी दुखों को दूर कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद दे बुराइयों को दूर करें ऐसी मनोकामना मां के चरणों में हम लोग करते हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी के द्वारा भी सभी कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया गणेश जोशी जी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सनातन धर्म को मानते हुए अनेक कार्य कर रही है हम लोग का सौभाग्य है कि नवरात्रों की शुभ बेला पर कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा हम लोगों को उत्तराखंड प्रदेश में निरंतर विकास करते रहें और आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक हो इस वचन के साथ मां हमको आशीर्वाद प्रदान करें।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भाजपा वरिष्ठ नेता प्रकाश सुमन ध्यानी मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत विशाल अग्रवाल शाहिद सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में कन्या रूपी मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *