करनपुर मण्डल के वार्ड 17  चुक्खुवाला में घर घर जा कर टिहरी गढ़वाल प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिये प्रचार प्रसार कर वोट देने की अपील की।

करनपुर मण्डल के वार्ड 17  चुक्खुवाला में घर घर जा कर टिहरी गढ़वाल प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिये प्रचार प्रसार कर वोट देने की अपील की।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 01 अप्रैल 2024

आज भाजपा के द्वारा करनपुर मण्डल के वार्ड 17 चुक्खुवाला में घर घर जा कर टिहरी गढ़वाल प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिये प्रचार प्रसार कर वोट देने की अपील की। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ भाजपा किसान मोर्चा करनपुर मण्डल के महामंत्री कुलदीप सिंह ललकार ने कहा की भाजपा में सदैव राष्ट्र प्रथम की धारणा को मजबूत किया है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सम्मान रूप से दिया है जब की अन्य दलों ने सदैव परिवार प्रथम कर राष्ट्र को अनदेखा करने का कार्य किया है इस लिये जरुरी है की एक बार पुनः राष्ट्रवादी सरकार आये और विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सके। सभी 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करें।

इस अवसर पर सतीश कपूर, हरीश नारंग, दीपा शाह, सौरव डोभाल, अमित वर्मा, सचिन सोंधी, संदीप गुप्ता, सतेंद्र भंडारी, कृष्ण गोपाल रुहेला, अरुण शाह, सुरेश शाह, चन्दर मोहन अरोड़ा, कुलदीप काला, विमला डोंडियाल,लक्ष्मी पाल आदि अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *