38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सम्बऩ्ध में जिलाधिकारी सविन बसंल ने विभागीय अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सम्बऩ्ध में जिलाधिकारी सविन बसंल ने विभागीय अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 15 जनवरी 2025

जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में 38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के सम्बऩ्ध में बैठक करते हुए अधिकारियों को समय रहते पूर्ण तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारी अपने मुख्यालय स्तर से भी समन्वय करते हुए दायित्वों को पूर्ण कर लें। उन्होंने निर्देशित किया कार्यक्रम स्थल के समीप पार्किंग, आदि समुचित व्यवस्था समय पर करें।

उन्होंने अपर नगर आयुक्त नगर निगम, नगर मजिस्टेªट, अधिशासी अभियंता लोनिवि, पुलिस क्षेत्राधिकारी को कार्यक्रमस्थल पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जाचंने तथा जहां पर सुधार किये जाने हैं पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अ6पर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून हेमंत कुमार, नगर मजिस्टेट प्रत्युष सिह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, सीओ जया बलूनी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *