विश्व पुस्तक दिवस 2025 के अवसर पर जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान में चित्रकला, रंगोली, भाषण, पोस्टर स्लोगन आदि कियाकलाप किए गये।

विश्व पुस्तक दिवस 2025 के अवसर पर जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान में चित्रकला, रंगोली, भाषण, पोस्टर स्लोगन आदि कियाकलाप किए गये।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 24 अप्रैल 2025

निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड / जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह के निर्देशानुसार विश्व पुस्तक दिवस 2025 के अवसर पर जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया, मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय स्थित दून लाईब्रेरी, देहरादून में आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, रंगोली, भाषण, पोस्टर स्लोगन आदि कियाकलाप किए गये। आयोजन में 200 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। दून लाईब्रेरी के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (प्र०) जयभारत सिंह, की उपस्थिति रहीं, साथ ही मुख्य शिक्षाधिकारी, देहरादून विनोद ढौंडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक, डीपीओ (समन्वयक स्वीप) जितेन्द्र कुमार,, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, कुलदीप सिंह कण्डारी, प्रवक्ता (सह समन्वयक स्वीप) उपस्थित रहे साथ ही विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक / शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । उक्त द्वारा मतदाता जागरूकता, मतदाता सूची में पंजीकरण, मतदान / निर्वाचन प्रक्रिया, के संबंध में जानकारी दी गयी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम / द्वितीय/तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित जनों को मतदाता शपथ दिलायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *