मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में रोड शो कर भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए मांगे वोट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में रोड शो कर भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए मांगे वोट।

उत्तराखंड (जोशीमठ ) मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए जोशीमठ में रोड शो कर समर्थन मांगा। जोशीमठ इंटर कॉलेज चौराहा से चमोली टैक्सी स्टैंड तक निकले रोड शो में जनता का हजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान सीएम धामी ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को रखा।

रवि ग्राम खेल मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को रखा और गढ़वाल संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए समर्थन मांगा। जोशीमठ में उमड़ी भीड़ से गदगद सीएम ने कहा कि आपके उत्साह को देखकर मुझे विश्वास हो गया कि भाई अनिल बलूनी की विजय में बद्रीनाथ विधानसभा से सबसे अधिक वोट प्राप्त होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जोशीमठ के पौराणिक व सांस्कृतिक स्वरुप को बनाए रखते हुए इसका विकास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *