पलटन बाजार में कपड़ों की दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक।

पलटन बाजार में कपड़ों की दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 25 अप्रैल 2024

राजधानी देहरादून के मुख्य पलटन बाजार में बुधवार देर रात को तीन मंजिला कपड़ों की दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है । सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को भी भीषण आग को बुझाने में करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी । इस भीषण अग्निकांड में दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि रात होने से कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस को पलटन बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि निकुंज राजवंशी और नवनीत राजवंशी की ओम जी वुल्स नाम की तीन मंजिला बंद दुकानों में आग लगी हुई थी। दुकान में कपड़े होने की वजह से आग ज्यादा भड़क गई थी। चार गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। आग लगने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *