पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्व कार्यवाही जारी, दो करोड़ों की ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्व कार्यवाही जारी, दो करोड़ों की ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 28 अप्रैल 2024

पुलिस का लगातार नशा तस्करों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए थाना प्रेमनगर में मादक पदार्थों की तस्करी में कोबरा गैंग के सदस्यों का देहरादून में हाई प्रोफाइल ड्रग LSD लीसर्जिक एसिड डैथ्यलामैड सप्लाई करने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेमनगर ने थाना स्तर पर अलग अलग टीमें बनाकर रवाना किया गया, टीम ने मुखबिर की सूचना पर नंदा की चौकी बिधोली रोड पर चैकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों पकड़े।

इन लोगों के पास से हाईप्रोफाइल मादक पदार्थ LSD लीसर्जिक एसिड डैथ्यलामैड 2058 ब्लॉटस, 6 ग्राम हेरोइन तथा इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू मिला।तीनों को लीसर्जिक एसिड डैथ्यलामैड के साथ पकड़ा तथा तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहनों को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्व थाना प्रेमनगर में अंतर्गत धारा 8/21/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

रजत भाटिया पुत्र अशोक भाटिया निवासी मकान नंबर- 22 हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष,शिवम अरोड़ा पुत्र अशोक अरोड़ा निवासी मकान नंबर-20 A हकीकत नगर थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष,कृष गिरोटी पुत्र स्वर्गीय प्रवीण गिरोटी निवासी मकान नंबर 11C ईदगाह चकराता रोड थाना कैंट को गिरफ्तार किया।

पुलिस की पूछ्ताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि वे तीनों एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे, जहाँ से उनकी अच्छी दोस्ती हो गयी थी,जिसके बाद वे तीनों कोबरा गैंग के सम्पर्क में आ गये तथा देहरादून में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रो तथा पार्टीयों में LSD (Lysergic acid diethylamide)) एवं हेरोइन की सप्लाई करने लगे।

अभियुक्त रजत भाटिया ने बंगलौर स्थित डीलर से डार्क वेब पर हाईप्रोफाइल ड्रग्स को आर्डर कर कुरियर के माध्यम से LSD मंगवाता है तथा कृष गिरोटी, जो एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र है व शिवम अरोडा जो पूर्व एक अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र रहा था,अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के छात्रों से सम्पर्क कर उन्हें LSD तथा अन्य मादक पदार्थ महंगे दामों मे उपलब्ध कराते है। पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का काम रजत भाटिया करता है,विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों तथा पार्टियों मे LSD के साथ अन्य मादक पदार्थो की भी मांग होने के कारण अभियुक्त अपने पास हीरोइन व अन्य हाईप्रोफाइल ड्रग्स भी रखते है।अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा कुछ बड़े LSD डीलर के संबंध में जानकारी दी गई है जिनको चिन्हित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी(1) 2058 ब्लॉटस् LSD(2) 6 ग्राम अवैध हेरोइन(3) बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू(4) इको स्पोर्ट्स कार संख्याUK07 DP 3535(5) बलेनो कार संख्या HR26 CY 3362बरामद मादक पदार्थो की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 02 करोड 05 लाख रू0 तथा भारतीय बाजार में कीमत लगभग 63 लाख रु0 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *