भारी विरोध के बाद गुमानीवाला में शराब की दुकान बंद की।

भारी विरोध के बाद गुमानीवाला में शराब की दुकान बंद की।

उत्तराखंड (ऋषिकेश) मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

अमित ग्राम गुमानीवाला में शराब की दुकान खुलने से ग्रामीण भड़क गए है। ग्रामीणों ने शराब की दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया है। सड़क पर बैठकर ट्रैफिक को भी जाम कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए शराब की दुकान का शटर बंद कर दिया है। लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीणों ने शराब की दुकान खुलने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।आंदोलन के चलते दुकान को बंद करना पड़ा।

अमित ग्राम गुमानीवाला में पहले से ही शराब की दुकान खुलने का विरोध चल रहा है। ग्रामीण डीएम तक को पत्र भेज कर शराब की दुकान नहीं खोलने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके अमित ग्राम गुमानीवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान खोल दी गई है। नजारा देखने के बाद से ग्रामीण गुस्से में है। आज सैकड़ो ग्रामीण अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर हंगामा किया। सड़क पर बैठकर ट्रैफिक को जाम कर दिया। शराब की दुकान के शटर को तोड़ने की कोशिश भी की। सूचना मिलने पर शराब के ठेकेदार ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस की भी ग्रामीणों के साथ बहसबाजी हुई। आखिरकार शराब की दुकान का शटर ग्रामीणों के गुस्से के आगे बंद करना पड़ा। महिला आंदोलनकारी विजय नौटियाल ने बताया कि सरकार पहले ही अमित ग्राम में कचरा निस्तारण प्लांट जबरदस्ती आबादी के क्षेत्र में लगाने का काम कर चुकी है। अब शराब की दुकान भी अमित ग्राम की आबादी के लिए खोली गई है। इस शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में गुंडागर्दी बढ़ेगी। बाहर के लोग आएंगे। विवाद होगा और क्षेत्र का माहौल बिगड़ेगा। युवा वर्ग को सरकार नशे से बचने की बात करती है। लेकिन उनके सामने जब शराब की दुकान होगी तो उनको नशे से कैसे बचाया जाएगा यह बड़ा सवाल खड़ा है। कांग्रेसी नेता राजेंद्र गैरोला और पार्षद विपिन पंत ने कहा कि शराब की दुकान क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लोगों के विरोध के चलते आखिरकार आबकारी विभाग ने विदेशी शराब की दुकान को बंद करने का निर्णय लिया और आबकारी निरीक्षक ने लिखित में दुकान को बंद करने का आश्वासन दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों का आंदोलन समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *