देहरादून पुलिस ने पकड़ा एंबुलेंस नशा तस्कर, कॉलेज के छात्रों को करता था सप्लाई।

देहरादून पुलिस ने पकड़ा एंबुलेंस नशा तस्कर, कॉलेज के छात्रों को करता था सप्लाई।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

नशा तस्करों के हर पैतरे को देहरादून पुलिस नाकाम कर रही है। जी हां‌ आज कैंट पुलिस ने एंबुलेंस की आड में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हई है।

देहरादून एसएसपी द्वारा अवैध नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली कैंट में गठित पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भत्ता ग्राउंड बिंदाल के पास एक एम्बुलेंस वाहन सख्या: यू0के0-07- एयू-2046 को संदिग्धता के आधार पर रोक कर चैक किया गया तो एंबुलेंस चालक रवि पुत्र जगदीश सिंह निवासी शास्त्री नगर सीमाद्वार थाना बसंत विहार के पास से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरूद्ध धारा: 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उसने मादक पदार्थो की तस्करी में एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया जाता है, उक्त स्मैक को वह अलग अलग स्थानों पर शिक्षण संस्थानों में अध्ययन रत छात्रों को बेचता है, जिससे उसे अच्छा मुनाफा मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *