वीरभद्र रोड स्थित बंद पड़ी स्टेडिया फैक्ट्री के सामने आवासीय कॉलोनी के जंगल में एक युवक का शव पड़ा।

वीरभद्र रोड स्थित बंद पड़ी स्टेडिया फैक्ट्री के सामने आवासीय कॉलोनी के जंगल में एक युवक का शव पड़ा।

उत्तराखंड (ऋषिकेश) शुक्रवार, 03 मई 2024

ऋषिकेश में एम्स चौकी क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़ी स्टेडिया फैक्ट्री के सामने खाली पड़ी आवासीय कॉलोनी के जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टियां युवक की मौत अधिक नशा करने की वजह से होनी प्रतीत हुई है।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम को आज सुबह सूचना मिली कि वीरभद्र रोड स्थित बंद पड़ी स्टेडिया फैक्ट्री के सामने आवासीय कॉलोनी के जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवक के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

कोतवाली के एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उम्मीद इसी बात की है कि अधिक नशा करने की वजह से युवक की मौत हुई होगी। स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएंगे। मृतक के जेब से कोई भी कागज नहीं मिला है। जिससे कि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने मृतक की फोटो आसपास के सभी थाना क्षेत्र में भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *