दूसरा उत्तराखण्ड बर्ड काउंट में राज्य के 13 जनपदों में 81 से अधिक समन्वित पक्षी अवलोकन कार्यक्रम होंगे।

 दूसरा उत्तराखण्ड बर्ड काउंट में राज्य के 13 जनपदों में 81 से अधिक समन्वित पक्षी अवलोकन कार्यक्रम होंगे।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

दूसरा उत्तराखण्ड बर्ड काउंट (UBC 2025) 15 व 16 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। राज्य के सभी 13 जनपदों में 81 से अधिक समन्वित पक्षी अवलोकन कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन उत्तराखण्ड राज्य जैवविविधता बोर्ड के सहयोग से नैतिक पक्षी एवं प्रकृति मार्गदर्शन की भावना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन उत्तराखण्ड राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रहा है।

इस वर्ष की गणना में महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी के साथ-साथ श्रवण एवं दृष्टि बाधित पक्षी प्रेमियों द्वारा विशेष बर्डिंग सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं, जो समावेशिता, पहुँच और सामुदायिक संरक्षण की भावना को और मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का अद्यतन विवरण, स्थान और सहभागिता लिंक शीघ्र ही उपलब्ध होगा:

https://birdcount-in/event@uttarakhand&bird&count/

चेकलिस्ट जमा करने की अंतिम तिथि: 23 नवम्बर 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *