प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती  संयुक्त नागरिक संगठन ने श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई।

प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती  संयुक्त नागरिक संगठन ने श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 16 नवंबर 2025

देश की सेवा विधान सभाओं में जाने से ही की जा सकती है यह गलत अवधारणा है, इनसे बाहर रहकर भी लोग देश की सेवा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नेहरू का यह संदेश आज सभी राजनीतिक दलों के लिए मार्गदर्शक साबित हो सकता है। आजादी के बाद नेहरूजी की सोच थी की हमें एक नई सामाजिक व्यवस्था बनानी होगी जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के पूरे विकास की संभावना हो, शोषण ना हो जिसमें न केवल राजनीतिक बल्कि आर्थिक जनतंत्र भी हो। यानी आर्थिक समानता जिसके बिना राजनीतिक जनतंत्र एक धोखा होगा। वक्ताओं के ये विचार देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर नेहरू संग्रहालय में, संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा आयोजित श्रद्धासुमन कार्यक्रम में व्यक्त किए गए।

इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन,राज्य सरकार के सेवा निवृत अधिकारी,सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने नेहरू को विश्व शांति,पंचशील सिद्धांतों, गुटनिरपेक्ष आंदोलन का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा तत्कालीन समय में देश की आवाज समाजवादी,साम्यवादी, गुटनिरपेक्ष देशों में एक मजबूत शक्ति का एहसास कराती थी जिसे साम्राज्यवादी देशों ने तोड़ने की पूरी कोशिश की।

आज भी यही देश भारत पर टैरिफ का चाबुक लगाकर हमारी आर्थिक क्षमताओं को प्रभावित करते हुए अन्य देशों से हमारी गूढ़ मित्रता को तोड़ने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे नेहरू के इस कथन को संदर्भित करते हुए वक्ताओं ने कहा इनका जन्मदिन भारत वर्ष में बाल दिवस के रूप में मनाए जाने के पीछे उनके बच्चों के प्रति विशेष प्रेम और उनके कल्याण के प्रति उनके योगदान है। हमे भावी पीढ़ी को आदर्श नागरिक बनाने के लिए प्रारंभ से ही शिक्षाएं देनी होंगी।अंत में नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद इन्हें देश की आजादी का योद्धा पुरुष बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

अवधेश पंत,शशांक गुप्ता,इन्सारुल हक,चौधरी ओमवीर सिंह,सुशील त्यागी,आशा नौटियाल,मुकेश नारायण शर्मा,आशा टम्टा,खुशबीर सिंह,सत्य प्रकाश चौहान,नरेंद्र शर्मा, अवधेश शर्मा, गिरीश चंद्र भट्ट, मेजर एम एस रावत आदि यहां शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *