निदेशक नागरिक सुरक्षा डॉक्टर पीवीके प्रसाद के कुशल नेतृत्व में छात्र-छात्राओं तथा कॉलेज के समस्त स्टाफ को नागरिक सुरक्षा का सामान्य प्रशिक्षण दिया गया।

निदेशक नागरिक सुरक्षा डॉक्टर पीवीके प्रसाद के कुशल नेतृत्व में छात्र-छात्राओं तथा कॉलेज के समस्त स्टाफ को नागरिक सुरक्षा का सामान्य प्रशिक्षण दिया गया।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 04 जनवरी 2026

निदेशक नागरिक सुरक्षा डॉक्टर पीवीके प्रसाद महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस श्री एस के साहू के पर्यवेक्षण में स्थानीय एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 04.01.2026 को श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज नेहरू ग्राम देहरादून के छात्र-छात्राओं तथा कॉलेज के समस्त स्टाफ को नागरिक सुरक्षा का सामान्य प्रशिक्षण दिया गया।

नागरिक सुरक्षा विभाग, देहरादून की ओर से श्रीमती ममता नगर (पोस्ट वार्डन) श्री मेहराज मोहन (डिप्टी पोस्ट वार्डन) डॉ0 अमजद अली (डिप्टी पोस्ट वार्डन) श्रीमती आभा शर्मा,सेक्टर वार्डन सुश्री प्रज्ञा भारद्वाज (सेक्टर वार्डन) श्री तनवीर सिंह (सेक्टर वार्डन) श्री साहिल यादव (सेक्टर वार्डन) द्वारा नागरिक सुरक्षा का सामान्य प्रशिक्षण, प्राथमिक चिकित्सा सेवा, अग्निशमन सेवा, आपदा एवं राहत बचाव कार्य एवं हवाई हमलों से बचाव आदि से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *