मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन धाम पहुंचे, तो अधिकारी जवाबदेह होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन धाम पहुंचे, तो अधिकारी जवाबदेह होंगे।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 25 मई 2024

चारधाम यात्रा की सतत निगरानी के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को शीघ्र कमेटी बनाने के निर्देश दिए। नई दिल्ली प्रवास पर गए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सदन से वर्चुअल बैठक में अधिकारियों से चारधाम यात्रा का फीडबैक लिया।

सीएम ने अफसरों को आगाह किया कि यात्रा प्रबंधन एवं संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सीधे कार्रवाई होगी। चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा, सभी विभाग आपसी समन्वय से यात्रा के सुगम संचालन के लिए जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें।

कहा, किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर शासन के उच्च अधिकारी एवं पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी निरंतर फील्ड में रहें। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, दिलीप जावलकर समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *