देहरादून के बसंत विहार में युवक ने की आत्महत्या।

देहरादून के बसंत विहार में युवक ने की आत्महत्या।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 26 मई 2024

आज थाना बसंत विहार को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि राम वाटिका ईस्ट होप टाउन में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है।

पुलिस टीम ने पाया कि बागेश सिंह (35 वर्ष), ग्राम जमनिया खानपुर, थाना बंडा शाहजहां, उत्तर प्रदेश के रहने वाले, जो राम वाटिका ईस्ट होप टाउन, वसंत विहार में रहते थे, ने घर के आंगन में टीन शेड में लगी लोहे की रॉड पर चुन्नी से फांसी लगा ली थी।

आसपास के लोगों की मदद से उन्हें नीचे उतारा गया और 108 एम्बुलेंस से प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बागेश सिंह मनीष कुमार (ग्राम जिमान गोलियांन, थाना बिनोली, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश) के प्लाट में काम करता था और वहीं रहता भी था।

रात में शराब पीने के बाद उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था।सुबह उसकी पत्नी ने उसे फांसी से लटका हुआ देखा।पंचायतनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही और जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *