उत्तराखंड में फिजियोथेरेपी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ़ फिजियोथेरेपिस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

उत्तराखंड में फिजियोथेरेपी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ़ फिजियोथेरेपिस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 31 मार्च 2026

उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ़ फिजियोथेरेपिस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी को राज्य में फिजियोथेरेपी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

परिषद में प्रतिनिधित्व और सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर

ज्ञापन में यह अनुरोध किया गया कि प्रस्तावित State Allied & Healthcare Professional Council का जल्दी गठन किया जाए ।

जिला स्तर तक सेवाओं की अनिवार्य उपलब्धता का सुझाव

प्रतिनिधि मंडल ने सुझाव दिया कि राज्य के सभी जिला अस्पतालों, उप-जिला अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्तर पर फिजियोथेरेपी सेवाओं की चरणबद्ध एवं अनिवार्य स्थापना की जाए, ताकि आम जनता को नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण रिहैबिलिटेशन सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

फिजियोथेरेपिस्ट की संख्या बढ़ाने पर भी दिया गया बल

ज्ञापन में यह भी निवेदन किया गया कि राज्य में बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फिजियोथेरेपिस्ट के नए पदों का सृजन कर पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए

इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष डा सुशील कुमार त्यागी उपाध्यक्ष डा भारत महरा डा वसुधा डा जेके मिश्रा डा योगेश डांगवाल डा प्रदीप सेमवाल डा राजेंद्र यादव ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *