सहसपुर में हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट।

सहसपुर में हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट।

उत्तराखंड (विकासनगर) वीरवार, 06 जून 2024

देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र में लूट का मामला सामने आया है।यहां नाकापोश हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों घरवालों को बंधक बनकार लाखों की ज्वैलरी और नगदी लूटकर फरार हुए है। बदमाशों ने घर पर खड़ी स्कूटी भी अपने साथ लेकर गए है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव का है। यहां देर रात करीब डेढ से पौने दो बजे के बीच चार नाकापोश बदमाश हथियारों के साथ फुरकान के घर में घुसे बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में मौजूद सभी लोगों डराया और फिर करीब 70 हजार रुपए की नकदी और दो सोने की चेन व कुछ ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. इतना ही नहीं बदमाश घर में खड़ी स्कूटी भी लेकर गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *