करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़कीं एक्ट्रेस की ननद, बोलीं- बैड एंगल, जियो और और जीने दो

बॉलीवुड की ‘बेबो’ करीना कपूर खान एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. बीते दिन ‘जब वी मेट’ एक्ट्रेस जब जिम से बाहर स्पॉट हुईं तो इसी दौरान उनकी तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया. करीना की नई तस्वीरों में उनका पेट बेबी बंप जैसा फ्लॉन्ट हो रहा था, इस गलतफहमी से एक्ट्रेस के तीसरी बार मां बनने की अटकलें तेज हो गईं.

हालांकि एक्ट्रेस की टीम ने इन अफवाहों की सच्चाई बताते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. अब करीना की ननद सबा पटौदी खान का भी रिएक्शन आया है. करीना की ननद ने इन अफवाहों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने करीना की जिम से बाहर आने वाली एक तस्वीर को शेयर कर अपनी बात रखी है.

सबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर इन अटकलों का जवाब देते हुए लिखा है, ‘कुछ चीजें निजी होनी चाहिए’. जिम सेशन के बाद करीना की टहलते हुए एक तस्वीर साझा कर उन्होंने लिखा है, ‘बैड एंगल… या फिर बैड हेयर डे! सब लोग कैसे अलग-अलग बातें सोच सकते हैं!! वह एयरपोर्ट से बाहर निकली तो एकदम स्टाइलिश, क्लासी और स्लिम लग रही थी, और आज जिम से! बस!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *