पौड़ी में सामान्य व ईवीएम प्रशिक्षण में तैनात शिक्षक ने शराब पीकर हंगामा किया।

पौड़ी में सामान्य व ईवीएम प्रशिक्षण में तैनात शिक्षक ने शराब पीकर हंगामा किया।

उत्तराखंड (पौड़ी) मंगलवार, 09 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव में पीठासीन अधिकारी के रुप में तैनात एक गुरुजी प्रशिक्षण में शराब पीकर पहुंचे। प्रशिक्षण के दौरान गुरुजी ने नशे में जमकर हुडदंग मचाया।

सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी पुलिस ने उक्त कार्मिक के खिलाफ निर्वाचन कार्य में बाधा डालने, नशे में रहने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर ली है।

कार्मिक का मेडिकल परीक्षण भी कर लिया गया है। सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रबंधन पौड़ी पान सिंह राणा ने बताया कि पौड़ी में आयोजित लोकसभा चुनाव के सामान्य व ईवीएम प्रशिक्षण में तैनात शिक्षक ने शराब पीकर हंगामा किया। निर्वाचन कार्य को जानबूझकर प्रभावित करने का काम किया। मामले में पुलिस से उक्त कार्मिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए तहरीर दी गई है।

जीआईसी धोबीघाट में सेवारत शिक्षक रविंद्र कुमार के खिलाफ शराब पीकर हुडदंग मचाने, सरकारी कामकाज में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच अधिकारी नामित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उक्त कार्मिक का मेडिकल परीक्षण भी कर लिया गया है।– लोकेश्वर सिंह, एसएसपी पौड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *