बसंत विहार लूट की घटना के संदिग्धों के साथ मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर और एक बदमाश घायल।

बसंत विहार लूट की घटना के संदिग्धों के साथ मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर और एक बदमाश घायल।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 15 अप्रैल 2024

बसंत विहार लूट की घटना के संदिग्धों की धरपकड़ के दौरान दून पुलिस ने सहारनपुर क्षेत्र से संदिग्धों का पीछा करते हुए बिहारीगढ़ पुलिस के साथ संदिग्धों को आशरोड़ी के जंगलों में घेरा, बिहारीगढ़ पुलिस व दून पुलिस की जंगलों में कांबिंग जारी।

पुलिस पार्टी पर चेकिंग के दौरान फायरिंग की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून और फोर्स मौके के लिए हुई रवाना,मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर और एक बदमाश घायल, घायलों को तत्काल कोरोनेशन हॉस्पिटल में ले गए एक अन्य बदमाश फरार,बदमाश की तलाश में संयुक्त अभियान जारी पुलिस कांबिंग के दौरान दूसरा बदमाश वसीम पुत्र इसराइल निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर उप्र पुलिस पकड़ा और हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गए।

घायल पुलिस कर्मी उप निरीक्षक सुनील नेगी थाना वसंत विहार के जांघ में बदमाशों द्वारा फायर की गई गोली लगी जबकि मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश के दाहिने पैर में लगी गोली।

घायल बदमाश फुरकान पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर उoप्रo हिरासत में लिया गया ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर घायल उप निरीक्षक व घायल बदमाश के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों द्वारा जानकारी ली गई।दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार एक पिस्टल कंट्री मेड व एक 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ।यह दोनों बदमाशों ने बसंत विहार में कल हुई लूट की घटना के मुख्य अभियुक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *