दहेज के लिए सिपाही ने पत्नी की करंट लगाकर हत्या की।

दहेज के लिए सिपाही ने पत्नी की करंट लगाकर हत्या की।

उत्तरप्रदेश (भदोही) बुधवार, 15 मई 2024

दहेज के लिए सिपाही ने पत्नी की करंट लगाकर हत्या की फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है। आरोपी पति और उसकी मां को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

कॉन्स्टेबल रत्नेश कुमार की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भदोही पुलिस  ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला की मौत करंट से हुई है। फिर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था।

मृतका के परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मी और उसकी मां सहित तीन पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी ने शुरुआत में हत्या की बात से इंकार करता रहा। हालांकि सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी सिहापी दहेज को लेकर आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। वारदात वाले दिन भी उसने पत्नी को दहेज को मारपीट की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसकी योजनाबद्ध तरीके से करंट लगाकर पहले तो तड़पा-तड़पाकर मार दिया। फिर उसे सुसाइड का रूप देने के लिए फांसी से लटका दिया। आरोपी पुलिसकर्मी रत्नेश, उसकी मां पानदेवी व अंशु को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *